बीपीसीए अंडर-19 त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़,उद्धघाटन मुकाबले में बी पी सी ए स्पार्क विजयी

पटना 26 सितंबर: बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित बी पी सी ए अंडर-19 त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में बी पी सी ए स्पार्क नें रोमांचक मुकाबले में बी पी सी ए स्टार्स को 2 विकेट से पराजित किया।

बी पी सी ए स्टार्स के कप्तान शुभम प्रकाश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरव कुमार के शानदार 68 रनों, नवनीत के 34 रनों रवि राज के 19 रनों और रीषिक सिंह के 16 रनों के बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 223 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया।बी पी सी ए स्पार्क की तरफ से संचित पांडे 2/18, आकाश झा 2/49 और आदित्य सत्या सिंह 2/38 विकेट प्राप्त किया।

बी पी सी ए स्पार्क नें रनों का पीछा करते हुए वंश की जुझारू पारी नाबाद 43 रनों, यश प्रताप 32 रनों, सूरज 20 रनों, विक्की 21 रनों और राजकिशोर 20 रनों के सहारे 38.2 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया! बी पी सी ए स्टार्स की तरफ से रंजन 4/57 और साहिल धोनी 3/26 विकेट प्राप्त किया।

विजेता टीम के वंश को उम्दा पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया!मैच न. 2: 1 अक्टूबर 21 बी पी सी ए स्पार्क बनाम बी पी सी ए सिक्सर (9 बजे प्रातः)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago