पटना 29 अक्टूबर: बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित बी पी सी ए अंडर-13 इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में आज बी पी सी ए वारियर्स नें कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में अंकित झा की घातक लेग स्पिन गेंदबाजी 4 विकेट 5 रन देकर के प्रदर्शन से बी पी सी ए रॉयल्स को 3 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया!
आज राजधानी के शाखा मैदान में बी पी सी ए रॉयल्स के कप्तान मोहित झा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया! लेकिन उस समय उनका फैसला गलत साबित होने लगा जब अंकित झा के धारदार लेग स्पिन गेंदबाजी 4 विकेट 5 रन खर्च कर के कारण 12.5 ओवर में 52 रनों पर आॉल आउट हो गई!
बी पी सी ए रॉयल्स की तरफ से शौर्य प्रताप सिंह एक मात्र बल्लेबाज रहे जिसने डट कर सामना करते हुए 13 रन नाबाद बनाये! दीपू कुमार ने भी कुछ आकर्षक शॉट लगाते हुए 9 रन बनाये!अरनव आनंद ने 2 विकेट अभिनव आनंद ने 1 विकेट और अंकित राज ने 1 विकेट प्राप्त किया!
बी पी सी ए वारियर्स नें लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्पित कमल के 13 रनों और कप्तान आशीष राज के नाबाद 12 रनों के बदोलत टीम को सुरआती झटकों से उबारते हुए 18.2 ओवर में 56 रन बनाकर मैच जीत लिया! बी पी सी ए रॉयल्स के कप्तान मोहित झा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 15 रन खर्च कर 1 विकेट प्राप्त किया! अविनाश सिन्हा, शौर्य प्रताप सिंह और उत्कर्ष राज ने 1-1 विकेट प्राप्त किये!
मैच का उद्घाटन वाई सी सी क्रिकेट अकादमी के कोच संतोष कुमार ने किया! और अंकित झा को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार क्रिकेट कोच राहुल कुमार ने दिया! इस बात की जानकारी बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के कोच अजीत सिंह नें दी!
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…