पूर्णिया : स्थानीय डीएसए में चल रहे पूर्णिया चैलेंजर्स लीग का नौवां मैच रामबाग टाइटन्स बनाम ब्रह्मोस बॉम्बर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मोस बॉम्बर्स ने 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रन बनाए।
ब्रह्मोस बॉम्बर्स की तरफ से अर्णव किशोर ने 46गेंद पर 8 छक्के और 2 चौके की मदद से 74 रन और समीर दत्ता की 22 गेंद पर 4 छक्के और 4 चौके की मदद से ताबड़तोड48 रन बनाए। रामबाग टाइटन्स की तरफ से मोहित कुमार ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट ,गौरव,सूरज कश्यप और जयदीप चक्रवर्ती ने 2_2 विकेट झटके।
201रन का पीछा करते हुए रामबाग टाइटन्स की पुरी टीम 17.5 ओवर में 131रन पर सिमट गई। और यह मैच ब्रम्होस बॉम्बर्स ने 69 रन से जीत लिया। रामबाग टाइटन्स की तरफ से गौरव ने 30 रन और प्रशांत ने 23 रन बनाए जबकि ब्रह्मोस बॉम्बर्स की तरफ से अर्णव ने 3और खालिद ने 2 विकेट हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच अर्णव किशोर को अवीनिश के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
निर्णायक की भुमिका में संजीव तिवारी और मो नैयर अली थे जबकि थर्ड अंपायर और मैच रैफरी तरविंदर सिंह थे।
स्कोरर की भुमिका में विमल मुकेश और डिजिटल स्कोरर विकल्प थे। जबकि उद्घोषक के रूप में भाग्यश्री थी,जबकि फिल्ड मैनेजमेंट का काम अभिषेक ठाकुर,विकास,मोहित, अयन ने संभाल रखा है।इस मैच के दौरान सचिव जयंत चौधरी, मनजीत सिंह, विजय मल्लिक,मनीष कुमार सिन्हा,राकेश जी, शरजील असर के अलावा कई अन्य पदाधिकारी और पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी गोपी कुमार सिन्हा ने दी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…