मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग मे स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की शानदार जीत

मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने आर्यन सुपर किंग्स को 56 रनों से हरा दिया।आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए जिसमें स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने शानदार 62 रन बनाए वही साहिल ने 30,आर्यन ने 11,दिलीप ने नाबाद 28 एवं अभिषेक ने नाबाद 27 रन बनाए।

गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से नीरज ने 2 विकेट,अभिनाश ने 1 विकेट,अमन ने 1 विकेट,अभिनय ने 1 विकेट एवं उदय ने 1 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी आर्यन सुपर किंग्स की पूरी टीम 31 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अरशद ने 21, मुशर्रफ अली ने 28, आदित्य ने 19, अविनाश ने 14 एवं अमन ने 13 रन बनाए।गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से प्रतीक ने 4, अभिषेक ने 2, साहिल ने 2 एवं आर्यन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर के अमन को देता गया।*स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की जीत*आज के अंपायर सचिन कुमार एवं अंकित कुमार थे वही स्कोरर राजकुमार थे।कल का मैच: आइडियल क्रिकेट एकेडमी बनाम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago