बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित बीपीसीए अंडर-19 विंटर सेशन क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज कल से

पटना 20 दिसंबर: राजधानी पटना के फतेहपुर क्रिकेट मैदान पर 21 दिसम्बर 2021 से बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी द्वारा बी पी सी ए अंडर-19 विंटर सेशन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है .इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य पटना ज़िला क्रिकेट लीग के तैयारी हेतु आयोजित किया जा रहा है!

इस टूर्नामेंट में चार टीम इस प्रकार हैं
1. लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब
2. ब्लेज क्रिकेट क्लब
3. नैशनल क्रिकेट क्लब
4. काजीपुर क्रिकेट क्लब

एल बी एस सी सी की कप्तानी शुभम प्रकाश, ब्लेज सी सी की कप्तानी सूरज कुमार, नैशनल सी सी कि कप्तानी अमर्त्य वर्मा और काजीपुर सी सी कि कप्तानी आयुष प्रकाश सिंह को सौंपा गया है .इस टूर्नामेंट में चारो टीम एक दूसरे से दो दो मैच खेलेंगी प्रत्येक मैच में जितने वाली टीम को 3 अंक और मैच टॉय रहने पे दोनों टीम को 1-1 अंक और हारने वाली टीम को 0 पॉइंट दिया जाएगा!

लीग स्टेज की टॉप दो टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी .टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच 50 ओवर का खेला जाएगा!
टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द् मैच के साथ साथ विजेता और उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और बेस्ट बैटर, बेस्ट बोलर ,बेस्ट फील्डर और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी दिया जाएगा!

कल का पहला मुकाबला एल बी एस सी सी और ब्लेज सी सी के बीच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा .टूर्नामेंट के सभी मैच का लाईव स्कोरिंग CricHeroes पे किया जाएगा .इस बात की जानकारी बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के कोच अजीत सिंह नें दी!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago