बक्सर लीग:-चंदन ने लिए 6 विकेट,ईगल क्रिकेट क्लब विजयी।

Khelbihar.com

Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही बक्सर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में ईगल क्रिकेट क्लब ने बक्सर क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बक्सर क्रिकेट एकेडमी ने 18 ओवर में मात्र 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे अखौरी ने 25, उत्सव ने 9, रोहित ने 8 रन बनाये। गेंदबाजी में  चंदन ने अकेले 6  विकेट पचटकाए, शहबाज और अभिषेक ने 2-2 विकेट मिला।

76 रनों के जवाब में ईगल क्रिकेट क्लब ने 9.4 ओवर में 4 विकेट पर 77 रन बना कर मैच जीत लिया, जिसमे प्रिंस ने नाबाद 28, शहबाज ने 21, चंदन ने नाबाद 9 रन बनाये। गेंदबाजी में  अमन ने 2, हेमंत और अश्विनी ने 1-1 विकेट लिए ।मैच के अंपायर निरंजन कुमार और शहबाज आलम थे। मैच के दौरान संजय कुमार राय, पंकज वर्मा, राजेश यादव, मनीष, राहुल यादव व अन्य मौजूद थे।

कल रत्नदेव क्रिकेट क्लब, तिवारीपुर और सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब, दलसागर के बीच मैच खेला जायेगा। डुमरांव में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब, बक्सर और डायमंड क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago