Buxer:बक्सर जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन में आज खेले गए मैच में ईगल क्रिकेट क्रिकेट क्लब ने दलसागर क्रिकेट क्लब को 180 रनों से पराजित कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईगल क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 256 रन बनाए जिसमें प्रिंस ने नाबाद 65 कृष्णा निशांत ने 58 शाहबाज खान ने 36 अभिषेक भट्ट ने 24 और अतिरिक्त के रूप में 39 रन बने।दलसागर क्रिकेट क्लब की तरफ से अजय और अनुज ने 2,2 एवं अभिषेक राहुल अंकुर ने 1,1 विकेट प्राप्त किए।
इसके जवाब में खेलते हुए दलसागर क्रिकेट क्लब ने 13.3 ओवर में मात्र 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।जिसमें अजय ने 16 आशीष ने 11 एवं ओमप्रकाश ने 10 रन बनाए इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका अतिरिक्त के रूप में 15 रन बने ईगल क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक ने 3 अरुण, चंदन, नवीन, ने 2,2 विकेट लिए रवि रंजन ने 1 विकेट लिए ।
आज के मैच के अंपायर निरंजन कुमार और आफताब आलम थे स्कोरर के रूप में उत्सव कुमार मैच के दौरान कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय,फरह अंसारी,पंकज वर्मा, अमित कुमार,विशाल कुमार गौरव,अभिषेक कुमार,रोशन यादव इत्यादि मौजूद थे कल का मैच लालगंज क्रिकेट क्लब बक्सर और रतन देव क्रिकेट क्लब तिवारीपुर के बीच खेला जाएगा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…