बक्सर 6 मार्च :बक्सर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब ने हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कर दिया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब ने 21.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 132 रन का स्कोर बनाया ।जिसमें सर्वाधिक 68 जयप्रकाश ने बनाया इसके अलावा बिट्टू ने 11, मनीष ने 10 तथा अभिषेक ने 9 रन का स्कोर किया। बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके चार बल्लेबाज खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए ।डायमंड क्रिकेट क्लब की तरफ से दानि,अंकित, सौरभ ने तीन-तीन विकेट जबकि फैजान फरीदी ने 1 विकेट प्राप्त किया। अतिरिक्त के रूप में 30 रन बने।
132 रन का आसान लक्ष्य डायमंड क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 19 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया ।जिसमें सौरभ ने नाबाद 64 रन ,अंकित यादव ने 19 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। अतिरिक्त के रूप में 33 रन बने ।हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब की तरफ से रोहित,अरुण ,आदर्श ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जबकि एक विकेट रन आउट हुआ। इस प्रकार डायमंड क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीत लिया।
मैच के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी एवं विभिन्न क्लबों के खिलाड़ी मौजूद थे। मैच में अंपायर मृत्युंजय गोस्वामी तथा आशीष कुमार ने निभाया जबकि स्कोरर जावेद अली थे। कल का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब तथा एस बी एस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…