कराटे

बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट)जिला सीनियर लीग में जिग जैग सीसी व जूनियर में हवाई अड्डा सीसी विजयी

बक्सर 3 मार्च: बक्सर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जिग जैग क्रिकेट क्लब ने दलसागर क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दलसागर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.2 ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई ।जिसमें पप्पू ने 19 तथा दुर्गेश ने 14 रनों का योगदान किया।शेष कोई बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सका ।अतिरिक्त के रूप में 41 रन बने जिग जैग क्रिकेट क्लब की तरफ से समर्थ एवं कौशल ने 3-3 आशिक ने दो तथा विक्रम ने एक विकेट प्राप्त किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

एक आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिग जैग क्रिकेट क्लब के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने सावधानी से खेलते हुए मात्र 9 ओवर में ही 95 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। जिसमें मोहम्मद आसिफ ने नाबाद 62 रन जबकि अंकित ने नाबाद 33 रन बनाए मैच में अंपायर आफताब आलम एवं मृत्युंजय गोस्वामी थे। जबकि स्कोरर विशाल कुमार गौरव थे कल का मैच टेन स्टार क्रिकेट क्लब बनाम इगल क्रिकेट क्लब के बीच किला मैदान में खेला जाएगा।

हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब 4 विकेट से विजयी

बक्सर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब ने डुमराव क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से पराजित कर दिया ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमराव क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 25.3 ओवर में 137 रन का स्कोर बना सकी। जिसमें सोनू कुमार ने सर्वाधिक 37 रन,आर्यन ने 22 ,मनीष तिवारी ने 20 तथा कमलेश ने 17 रनों का योगदान किया ।शेष बल्लेबाज 2 अंक में पहुंचने में नाकाम रहे ।अतिरिक्त के रूप में 20 रन बने ।हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों में अरूण ने चार, रोहित ने दोजबकि बिट्टू, मनीष, जयप्रकाश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया ।एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 19 ओवर में ही 7 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। जिसमें कृष्णा भारती ने नाबाद 46 रन, जयप्रकाश ने 29 ,गोविंद ने 17 तथा मनीष ने नाबाद 14 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 21 रन बने। शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। डुमराव क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कमलेश तथा आर्य ने दो-दो, मनीष ने एक विकेट प्राप्त किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी आशीष एवं धनंजय ने निभाई ।जबकि स्कोरर जावेद अली थे ।मैच के दौरान काफी संख्या में विभिन्न क्लबों के खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बनाम बॉयज क्रिकेट क्लब के बीच हवाई अड्डे के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago