बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट) लीग: जूनियर में फ्रेंड्स सीसी व सीनियर में टेन स्टार सीसी विजयी

बक्सर 4 मार्च: बक्सर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने वॉयज क्रिकेट क्लब को 106 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 25.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 197 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें संकल्प राय ने सर्वाधिक 58 रन, पीयूष उसने 16 ,अंकुश यादव ने 14, रोहित ने 13 तथा आर्यन राज ने 10 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक का आंकड़ा पार न कर सके। अतिरिक्त के रूप में 47 रन बने। बॉयज क्रिकेट क्लब की ओर से कैसर, अभिषेक ,गोलू ,विवेक तथा आदित्य ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में खेलते हुए बॉयज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 17.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 91 रन ही बना सके। जिसमें अभिषेक ने 15, ऋषभ ने 14, दीपू ने 13 तथा अमन अफरीदी ने 9 रनों का योगदान किया ।अतिरिक्त के रूप में 20 रन बने। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से आर्यन राय,सोनू तथा पीयूष ने तीन-तीन जबकि गुलशन ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। इस प्रकार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने मैच 106 रन के विशाल अंतर से अपने नाम कर लिया। मैच में अंपायर मृत्युंजय गोस्वामी तथा आशीष थे। जबकि स्कोरर जावेद अली थे। कल का मैच डुमराव क्रिकेट एकेडमी तथा युवराज क्रिकेट क्लब, बक्सर के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

ए डिवीज़न लीग में टेन स्टार क्रिकेट क्लब 19 रनों से विजयी

बक्सर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में टेन स्टार क्रिकेट क्लब ने कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 19 रनों से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी टेन स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन का स्कोर बनाया। जिसमें रामू कुमार ने 34, बिट्टू ने 30 ,धनंजय ने 23, अमित राय ने 16, तथा मृत्युंजय ने 13 रनों का योगदान किया। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सका ।अतिरिक्त के रूप में 25 रन बने। कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से रंजीत ने तीन, सुमित ने दो, जबकि अभिषेक, भूषण, रोहित एवं राकेश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

166 रन का पीछा करने उतरी कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी ।जिसमें भूषण तथा सुमित ने 22-22 रन, रंजीत ने 29 ,अभिषेक ने 16 रनों का योगदान मुख्य रूप से किया। शेष कोई भी बल्लेबाज 2 अंक में पहुंचने में नाकाम रहे। अतिरिक्त के रूप में 34 रन बने। टेन स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से धनंजय ने तीन,रामू ने दो, जबकि बृजभूषण ,सोनू तथा मृत्युंजय ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार टेन स्टार क्रिकेट क्लब ने मैच 19 रन से जीत लिया।

मैच में अंपायर आफताब आलम एवं कौशल रहे थे। जबकि स्कोरर विशाल कुमार गौरव थे। आज के मैच के दौरान सीनियर खिलाड़ी फरह अंसारी, मनीष कुमार, राजेश यादव, पंकज वर्मा इत्यादि मौजूद थे। कल का मैच सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब ,दलसागर तथा साईं क्रिकेट क्लब के बीच किला मैदान में खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago