बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट) सीनियर लीग में ईगल क्रिकेट क्लब 31 रन से विजयी

बक्सर 14 मार्च : बक्सर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में ईगल क्रिकेट क्लब ने रतन देव क्रिकेट क्लब को 31 रन से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईगल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें चंदन कुमार ने 43, पप्पू पेजर ने 28 ,विकास कुमार ने 24 ,नवीन पांडे ने 23,अरुण पाल ने 20 रनों का योगदान मुख्य रूप से किया। सेस कोई भी बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। अतिरिक्त के रूप में 34 रन बने। रतन देव क्रिकेट क्लब की तरफ से अजीत तिवारी तथा अभय चौबे ने दो-दो,जबकि शिव आशीष एवं शिवम तिवारी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में खेलते हुए रतन देव क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24 ओवर में 164 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक 40 रन शिवम तिवारी ने बनाया जबकि ओमजी तिवारी ने 32, शिव आशीष ने 16, अंशुमन ने 15, आदर्श ने 12 रनों का योगदान मुख्य रूप से किया। शेष बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंच सके। अतिरिक्त के रूप में 28 रन बने। ईगल क्रिकेट क्लब की तरफ से चंदन ने तीन,जबकि अरुण,अभिषेक,शशांक, अजीत,नवीन तथा अंकुर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

इस प्रकार ईगल क्रिकेट क्लब ने मैच 31 रन से जीत लिया।मैच में अंपायर कौशल राय तथा आफताब आलम थे। जबकि स्कोरर विशाल कुमार गौरव थे।मैच के दौरान संघ के पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में दर्शक भी मौजूद थे। कल का मैच साईं क्रिकेट क्लब तथा शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब के बीच मैदान में खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago