बक्सर 10 मार्च : बक्सर जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन में आज खेले गए दूसरे मैच में मंझरिया क्रिकेट क्लब ने बक्सर क्रिकेट एकेडमी को 56 रनों से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मझरिया क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 246 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें कपिल ने सर्वाधिक 44, धनंजय ने नाबाद 34, शिवम ने 29, डिंपल ने 21 ,अभिषेक तथा किट्टू 12-12 आदित्य ने 11, सहित एवं पवन ने 10-10 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 50 रन बने। बक्सर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अश्विनी ने तीन ,जबकि इसरार, अखौरी तथा जावेद ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।
इसके जवाब में खेलते हुए बक्सर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 23.2 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें अमृतांशु में सर्वाधिक 44 रन,गोपाल ने 41 जावेद अली ने 31, इसरार ने 22 रनों का योगदान मुख्य रूप से किया। शेष बल्लेबाज दहाई अंक में पहुंचने में नाकाम रहे। अतिरिक्त के रूप में 32 रन बने ।मझरिया क्रिकेट क्लब की तरफ से सोहन ने , डिंपल तथा धनंजय ने दो-दो, जबकि मंतोष एवं आदित्य ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
आज के अंपायर फरह अंसारी तथा आशीष कुमार थे ।जबकि स्कोरर विशाल कुमार गौरव थे। मैच के दौरान काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे। कल का मैच जूनियर डिवीजन में युवराज क्रिकेट क्लब तथा हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…