Loading Now
×

बक्सर जूनियर डिविजन लीग:-ओम क्रिकेट क्लब 35रनों से जीती।

Khelbihar.com

Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बक्सर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट में शनिवार को खेले गए मैच में ओम क्रिकेट क्लब ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओम क्रिकेट क्लब ने 29.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 167 रन बनाये। कप्तान प्रकाश ने 43, अरुण ने 26 और राज श्रीवास्तव ने 23 रन बनाये। जीतेंद्र ने 30 रन देकर दो, हिमांशु ने 15 रन देकर दो, राकेश ने 34 रन देकर दो और सत्या ने 26 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन बनाये। अमित ने 38, सत्या ने 25, सौरभ ने 17 रन बनाये। ओम सीसी की ओर से प्रकाश ने 34 रन देकर चार और समीर ने 38 रन देकर चार विकेट चटकाये।

मैच शुरू होने से पहले बक्सर नगर के पूर्व नगर पार्षद अरविंद कुमार सिंह के असायकिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें सबों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 3 = ?