Home Bihar district leagues मधेपुरा लीग:-मधेपुरा सुपर किंग्स और बिहारीगंज सीसी विजयी।

मधेपुरा लीग:-मधेपुरा सुपर किंग्स और बिहारीगंज सीसी विजयी।

by Khelbihar

Khelbihar.com

Madhepura: मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में मधेपुरा सुपर किंग्स और बिहारीगंज सीसी ने जीत हासिल की। मधेपुरा सुपर किंग्स ने जेपी सीसी को छह विकेट से जबकि बिहारीगनज क्रिकेट क्लब ने धुरगाव क्रिकेट को 58 रनों से हराया।

जेपी सीसी टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेवाजी करते हुए सभी विकेट खो कर 64 रन बनाये। आनंद ने 28 रन,पप्पू ने 13 रन बनाये। कृष्ण किंकर ने 03, अयान कुँवर और नागेंद्र ने 2-2 विकेट लिये।

जबाब में मधेपुरा सुपर किंग्स ने 4 विकेट पर 65 रन बना कर मैच जीत लिया। शुभम मिश्रा ने 35 रन और रंजन रवि 19 रन बनाये। राहुल और रमेश ने 2-2 विकेट लिये। मैच के निर्णायक अमरनाथ जी और मोहन जी थे जबकि स्कोरर की भूमिका में अमन थे।

बिहारीगंज क्रिकेट क्लब के कप्तान प्रेमशंकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। दीपक ने 33 रन, रोनित ने 29 रन और बंटी ने 24 रन बनाए। कौशल ने 4, इशू और राशिद ने 2-2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी धुरगाव की टीम सभी विकेट खो कर मात्र 114 रन बनाये। जितेंद्र ने 29 रन और दीपक ने 22 रन बनाए। दीपक और सुमन 03-03 विकेट लिये। मैच के निर्णायक मनोज गुप्ता और राणा प्रताप थे जबकि स्कोरिंग रोनिष कुमार ने की। सचिव अमित कुमार आनन्द ने बताया कि कल टी पी कॉलेज के मैदान पर विजय बिजेता क्रिकेट बनाम एचपी एकेडमी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। वहीं बी एन मंडल स्टेडियम में बिहारीगंज क्रिकेट क्लब बनाम जेनिथ क्रिकेट क्लब आलमनगर के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े