ड्रीम 11 को पराजित कर एस वाई सी सी सीनियर किशनगंज जिला क्रिकेट ए डिवीज़न लीग के फाइनल में।

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग सत्र 2021-22 का ए डिविजन का आज दूसरा सेमीफाइनल एस वाई सी सी सीनियर बनाम ड्रीम 11 के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें ड्रीम 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया .

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए जिसमें राजा ने 45 गेंदों का सामना कर 42 रन एवं अनुराग जैन ने 40 गेंदों का सामना कर 36 रन बनाए वहीं एस वाई सी सी सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने तीन विकेट एवं जमील ने दो विकेट हासिल किए .

185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस वाई सी सी सीनियर ने 22 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें सूर्यम ने नाबाद 29 गेंदों में 44 रन एवं दिव्यांश जैन ने 35 गेंदों में 39 रन बनाए वही ड्रीम 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश तिवारी ने दो विकेट एवं विकास ने दो विकेट हासिल किया नाबाद 44 रन बनाने वाले सूर्यम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

किशनगंज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मैगनु के सौजन्य से दिए जा रहे प्लेयर ऑफ द मैच ट्रॉफी को जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रवेज आलम गुड्डू ने मैन ऑफ द मैच सूर्यम को देकर सम्मानित किया। वही टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से दिए जा रहे हैं मैडल को बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच हिमांशु को छोटेलाल ने देकर सम्मानित किया वही ऋषभ एंटरप्राइजेज की ओर से दिए जा रहे हैं पुरस्कार बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच को उपाध्यक्ष तारीक इकबाल ने मैच के बेस्ट बैट्समैन सूर्यम को देकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे बंटी साह एवं प्रमोद कुमार वही स्कोरर थे आशिफ।वीर रंजन- संयुक्त सचिव सह संयोजक जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago