कराटे

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में बी वाई सी ने ए एस डी को 3 विकेट से हराया

वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में खेले जा रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग का मैच बी वाई सी और ए एस डी के बीच खेला गया । इस मैच में बी वाई सी ने ए एस डी को 3 विकेट से हराया ।

टॉस जीतकर बी वाई सी ने ए एस डी को पहले बैटिंग का न्योता दिया। जवाब में उतरी ए एस डी क्लब के सलामी बल्लेबाज 10 रन बनाकर आउट हो गए वही मध्य क्रम के बल्लेबाज आदित्य ने 26 और अंकित ने 14 रन की पारी खेली आखिरी में आकर बल्लेबाज जितेंद्र ने 28 रन और अभिषेक के 15 रनो के योगदान से 131 रन बनाया। बी वाई सी के तरफ से गेंदबाज आदित्य ने 3 विकेट और अनुनय और अभय ने 2 -2 तथा अमित और अंकित ने 1-1 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी वाई सी ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया । बी वाई सी के तरफ से सलामी बल्लेबाज ने सधी हुई शुरुआत की कौशिक ने 28 रन कुणाल ने 31 और मुन्ना ने 24 और अनुनय झा के 23 रनो की मदत से लक्ष्य प्राप्त किया । ए एस डी के तरफ से विवेक ने 3 विकेट अकरम ने 2 और जितेंद्र और अभिषेक ने 1 1 विकेट प्राप्त किए । अनुनय झा को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया । अगला मैच विजय स्पोर्ट्स क्लब और सुरजदेव फाउंडेशन के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

27 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

19 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago