पटना: बीसीसीआई की फर्स्ट क्लास घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का मुकाबला बिहार बनाम असम ACA स्टेडियम बांसपाड़ा, गुवाहाटी मे खेली जा रही है। बिहार टीम ने टॉस जीतकर कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
असम टीम पहले दिन के मुकाबले मे 86 ओवर मे 5 विकेट खोकर 235 रन बना कर खेल रही है। परवेज मुशर्रफ 8 चौक एक छक्के की मदद से 191 गेंद मे 89 रन, राहुल हजारिका 22 रन, स्वरूपम प्रकुस्था 2 रन, ऋषभ दास और दानिश दास दोनो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, विकेटकीपर अभिषेक ठाकुरी 77 रन और शाहिल जैन 20 रन बना कर 38 रन कि पार्टनरशिप पर खेल रहे है।बिहार टीम कि गेंदबाजों ने 25 रन एक्स्ट्रा के रूप मे दिया।
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार टीम के गेंदबाजों ने 86 ओवर मे 235 रन देकर असम टीम की 5 विकेट झटके। अमोद यादव 15 ओवर मे 1 मेडन ओवर के साथ 48 रन देकर 2 विकेट, शाकिबुल गनी 21ओवर मे 5 मेडन ओवर के साथ 44 रन देकर 2 विकेट तथा आशुतोष अमन 18 ओवर मे 6 मेडन ओवर के साथ 38 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किए।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…