कराटे

नेशनल चेस चैंपियनशिप : बिहार के खिलाड़ियों की चैंपियनशिप में दावेदारी बरकरार ।

पटना : बिहार खेल प्राधिकरण एवं  बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वाधान में   ज्ञान भवन में चल रहे 12वीं नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप  2024  में  आज सैट चक्रों की बाजी सम्पन्न हुई। आठवें चक्र की बाजी का उद्घाटन मद्य निषेध के सचिव श्री विनोद गुंजियाल  एवं निदेशक , समाज कल्याण श्री प्रशांत कुमार ने की तथा उत्साहवर्धक अभिभाषण से प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।

सातवें चक्र के बाद के परिणाम*

अंडर 17 ओपन : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु के साधु शरण आर  ने दिल्ली के दक्ष गोयल को निम्जो इंडियन ओपनिंग डिफेंस में कड़ी शिकस्त दी।
अंडर 17 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु की सिंधु श्री के ने हरियाणा की राधिका शर्मा को  शिशिलियन  डिफेंस में मात दी।
अंडर 15 ओपन : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के अर्णव अग्रवाल ने तेलंगाना के प्रणय अकोला को बराबरी पर रोका।
अंडर 15 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए दिल्ली की आद्या गुप्ता ने  तेलंगाना की गड़े शरण्या को पेट्रोफ डिफेंस में मात दी।
अंडर 13 ओपन : प्रथम बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए यूनेश ए ने दिल्ली के वंदन अलंकार सवाई को   राई  लोपेज में शिकस्त दी।
अंडर 13 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर काले मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु की निवेदिता वी सी ने  केरल  के  अमिया ए आर को बराबरी पर रोका।
अंडर 11 ओपन : प्रथम बोर्ड पर काले  मोहरों से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के  अंडाला माला हेमल  वर्षण व राजस्थान के रिशेंजीलोवा के बीच बराबरी पर बाजी छूटी।
अंडर 11 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए कर्नाटक की प्रतीति बरदोलोई ने गुजरात की यति अग्रवाल को  शिशिलियन ओपनिंग के साथ खेलते हुए मात दी।
अंडर 9 ओपन : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए पश्चिम बंगाल के ओशिक मंडल ने  बंगाल के मनीष साबरतो को बराबरी पर रोका।
अंडर 9 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद  मोहरों से खेलते हुए केरल की डी वी विजेश  ने राजस्थान  की  कियाना परिहार को इंग्लिश ओपनिंग में  अपने जाल में फंसा कर करी शिकस्त दी।
अंडर 7 ओपन : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए  उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह ने इंग्लिश ओपनिंग में  वेस्ट बंगाल के आराध्या  गुइन को मात दी।
अंडर 7 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु की सुकृति रिया एस ने असम की अदरीजा कलिता को पेट्रोफ में हराया।
सातवें चक्र के समाप्ति के बाद टॉप बोर्ड के  परिणाम इस प्रकार है :
अंडर 17 ओपन : शाधुरशान आर , तमिलनाडु =6.5अंक
अंडर 17 गर्ल्स : सिंधु श्री के तमिलनाडु=06अंक
अंडर 15 ओपन : अर्णव अग्रवाल उत्तर प्रदेश = 6.5 अंक
अंडर 15 गर्ल्स : थीफिगा के  पी =06 अंक
अंडर 13 ओपन : यूनेश ए कर्नाटका =06 अंक और मोहम्मद रेयान बिहार =06अंक
अंडर 13 गर्ल्स : निवेदिता वी  सी तमिलनाडु =06अंक
अंडर 11 ओपन : अंडाला माला हेमल वर्षण आंध्र प्रदेश =6.5 अंक
अंडर 11 गर्ल्स : प्रतीति बोरदोलोई कर्नाटक  =6.5 अंक
अंडर 9 ओपन : ओशिक मंडल पश्चिम बंगाल =6.5 अंक
अंडर 9 गर्ल्स : डी वी विजेश  केरल=07अंक
अंडर 07  शिवाय सिंह उत्तरप्रदेश=06 अंक
अंडर 07गर्ल्स : सुकृति रिया एस तमिलनाडु=07
कल प्रतियोगिता के पांचवे दिन अंतिम चक्र की बाजी खेली जाएगी । प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल अपराह्न 3.30 बजे होगा। इसकी जानकारी प्रतियोगिता के निदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

16 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago