वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में डॉक्टर जे पी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में चल रहे राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज का मैच बीवाईसी क्लब और वैशाली यूथ फाउंडेशन के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वैशाली यूथ फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज विक्रम 0 रन और इलियास 8 रन बनाकर आउट हुए। मध्य कर्म के बल्लेबाज प्रिंस 34 मुनचुन 32 नॉट आउट और प्रखर 19 रन के पारी के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट खो कर 124 रन बनाए। बीवाईसी क्लब के तरफ से अमित 2 विकेट , अभय मोहन 1 विकेट , आदित्य 1 विकेट अनुनय 1 विकेट लिए ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीवाईसी के सलामी बल्लेबाज कौशिक 5 रन और राहुल 14 रन बनाए । मध्य कर्म के बल्लेबाज कुणाल 22 रन अनुनय 15 नॉट आउट और अभय मोहन 17 नॉट आउट के बदौलत 5 विकेट खो कर 125 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली । वैशाली युथ फाउंडेशन के तरफ ऋतिक 2 विकेट अभिषेक 2 विकेट और मुनचुन 1 विकेट लिए । बीवाईसी क्लब के अमित को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…