मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने आइडियल क्रिकेट अकादमी को आठ रनों से हराया।आज स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच आइडियल क्रिकेट अकादमी बनाम क्रिकेट एकेडमी जूनियर के बीच खेला गया जिसमें क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने आइडियल क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में आठ रनों से हराया।
आज पहले टॉस जीतकर क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में सभी विकेट होकर 137 रन बनाए जिसमें नितेश ने 61 कृष कुमार ने 18 एवं लव ने 10 रनों की पारी अपनी टीम के लिए खेली।
गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से अमन राज ने तीन ऋषभ ने दो कनिष्क यादव ने दो एवं हिमांशु राज ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी आइडियल क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 30 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से आयुष रंजन ने 41 अभिराज ने 12 अमन राज ने 12 एवं अंकित ने 16 रन बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से सौरभ ने दो आदित्य कुमार ने तीन एवं रियाज ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।इनके तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।
आज का मैन ऑफ द मैच क्रिकेट अकादमी जूनियर के नितेश को सीनियर खिलाड़ी चिरंजीवी के द्वारा दिया गया दिया गया।मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय वर्मा ने बताया कि कल से ही अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ शुभंकरपुर में होना है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…