ढाका : 12वां महात्मा गांधी स्मृति राज्यस्तरीय नॉक आउट T20 क्रिकेट टूर्नामेंट(बड़ा रमना) बेतिया में आज विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका ने स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब,बेतिया को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित कर लगातार 3 जीत के साथ सेमीफाइनल में किया प्रवेश।
विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका के कार्यकारी कप्तान अंकेश ने टॉस जीतकर एक बार फिर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स क्लब बेतिया की टीम 20 ओवर में ऑल आउट होकर 119 रह बनायी जिसमें बबलू 37 आशीष 21 और श्रीकांत ने 20 रनों का योगदान दिया।विजयी क्रिकेट क्लब ढाका के तरफ से सौरव कुमार(सेंटनर) और अश्विनी ने सर्वाधिक 3-3 और अंकेश ने 2 विकेट अपने नाम किए।
120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी क्रिकेट क्लब ढाका ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें कप्तान अंकेश ने सर्वाधिक नाबाद 29* प्रिंस ने 25 और प्रभांशु ने 23 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।स्पोर्ट्स क्लब बेतिया के तरफ से राजेश ने सर्वाधिक 3 कप्तान जितेन्द्र और बबलू ने 2-2 विकेट चटकाए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका टीम के कप्तान अंकेश को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…