सीके नायडू क्रिकेट:-बिहार ने मेघालय पर पारी से जीत दर्ज की।

Khelbihar.com

पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में रविवार को समाप्त हुए कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मेघालय पर पारी व 239 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में बिहार ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाया था। मेघालय ने पहली पारी में 99 रन और फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 151 रनों पर सिमट गई। 

सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में जीत और एक में हार मिली है। ओड़िशा से उसे मात खानी पड़ी है। बिहार का अगला मुकाबला मणिपुर से होगा। यह मैच में राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में पांच जनवरी से खेला जायेगा। 

मैच के तीसरे दिन मेघालय ने फॉलोऑन खेलते हुए अपने सभी विकेट खोकर 39.5 ओवर में 151 रन बनाये। दूसरी पारी में बिहार के सौरभ सिंह का जलवा रहा। उन्होंने 44 रन देकर छह विकेट चटकाये और मेघालय को नतमस्तक किया। बिहार की ओर से शब्बीर खान ने 20 रन देकर 2, कप्तान सचिन कुमार सिंह ने 42 रन देकर एक विकेट चटकाये। मेघालय की ओर से बी संगमा ने 11, तिवारी ने 33, गुरमेहर चोना ने 25, अनीस चरक ने 29, वरावह ने 24 रन बनाये। 

इस मैच में बिहार की ओर से सचिन कुमार सिंह और उत्कर्ष भास्कर ने शतक जमाये थे। इसके अलावा विपिन सौरभ ने 80 और शकीबुल गणि ने 47 रन बनाये थे। पहली पारी में विकास झा और प्रशांत कुमार सिंह ने शानदार गेंदबाजी की थी। विकास झा ने चार और प्रशांत कुमार सिंह ने तीन विकेट चटकाये थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago