सीएबी बना सन्नी मेमोरियल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन

पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने सन्नी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में सीएबी ने वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी को पांच विकेट से हराया।

राजधानी मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर बुधवार को संपन्न इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टॉस वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाये। जवाब में सीएबी ने 22.1 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच सीएबी के आयुष हुए। इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट सीएबी रेड के प्रताप, बेस्ट बॉलर सीएबी के आदित्य, बेस्ट बैटर अंशुल क्रिकेट एकेडमी के देवांश, उदीयमान खिलाड़ी सीएबी के आयुष रहे।

खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने पुरस्कृत किया। सबों का स्वागत आयोजन सचिव मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर कोच मनोज कुमार राजू समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

संक्षिप्त स्कोर

वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 23.3 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट पीयूष 26 रन, अविनाश 20 रन, निरंजन 17 रन, अतिरिक्त 15 रन, आयुष 3/24, मोनू 3/19, सोनू 1/14, पंकज 1/27, आदर्श 1/23, रन आउट-1
सीएबी : 22.1 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन, सोनू 34 रन, धनंजय 31 रन, मोनू 14 रन, अतिरिक्त 17 रन, निरंजन 1/16,विनीत 1/34, ए. विक्रम 1/26, सुशांत 1/13, रन आउट-1

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago