राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएपी सुपर जाइंट्स 4 विकेट से जीता

पटना: जगजीवन स्टेडियम आयोजित राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का दूसरा मुकाबला भारती क्रिकेट क्लब और सीएपी सुपर जाइंट्स के बीच खेला गया। जिसमे सीएपी सुपर जाइंट्स ने तीन ओवर शेष रहते भारती क्रिकेट क्लब को चार विकेट से पराजित कर दिया। आज के पहले मुकाबले में एबी क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की थी।

दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारती सीसी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन बनाये जिसमे अभिषेक 48 रन,आदित्य 45 रन और राहुल नाबाद 39 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुई सीएपी सुपर जाइंट्स की टीम के सीपी चार और आर्यन तीन विकेट झटके।

भारती सीसी ने जो 180 रनो का टारगेट सीएपी सुपर जाइंट्स की टीम के सामने रखा था वह सीएपी केबैटरो के लिए छोटा पर गया और सीएपी के बैटर मो फ़िराक खान ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 75 रन,अंकित 25 रन और मृणाल के नाबाद 19 रन इस मुकाबले को 22 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य को पाने में मदद की। गेंदबाजी में अंकित को सबसे अधिक दो विकेट मिले। मैन ऑफ़ द मैच मो फ़िराक को निखिलेश रंजन द्वारा दिया गया।

राज कुमार मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का कल पहला सेमिफाइनल मुकाबला सीएपी और सीएपी राइडर्स के बीच सुबह 7:30  बजे से तथा दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला वाईसीसी और कैम्ब्रिज के बीच सुबह 11:30 से खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago