बिहार खेल न्यूज़

कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15:फ्लड स्मैशर्स और अर्थक्वेक स्टापर्स विजयी।

  • फ्लड स्मैशर्स और अर्थक्वेक स्टापर्स की जीत में युवराज और आयुष्मान चमके।

पटना। कासा पिकोला कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग अंडर—15 के दूसरे दिन श्रीकृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में फ्लड स्मैशर्स ने टायकून लेजेंडस को 9 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में अर्थक्वेक स्टापर्स ने वोलकेनो मास्टर्स को 6 विकेट से पराजित किया।

खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच समाप्ति उपरांत प्रोफेसर शशिकांत पासवान, जन स्वराज पार्टी, पूर्व प्रत्याशी फुलवारी विधानसभा ने प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार वितरण किया।

पहले मैच में टायकून लेजेंडस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए फ्लड स्मैशर्स ने निर्धारित ओवरों में मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से युवराज सिंह ने शानदार 55 रन की पारी खेली। आदर्श राज ने 12, आरव कुमार चंद्रा ने 13 और युगवीर यादव ने 20 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में टीम को 16 रन मिले। टायकून की ओर से आयुष्मान कुमार ने 3 विकेट झटके, जबकि रिषि सिंह ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टायकून लेजेंडस की टीम 18.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। अमृत राज ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। आस्तित्व चंद्रा ने 15, अर्चित खरदे ने 12 और पियूष आनंद ने 11 रन का योगदान दिया। फ्लड स्मैशर्स के लिए आदर्श राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। आरव कुमार चंद्रा ने 2 विकेट हासिल किए। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आदर्श राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

फल्ड स्मैशर्स: आदर्श राज 12, युवराज सिंह 55, आरव कुमार चंद्रा 13, युगवीर यादव 20,अतिरिक्त 16, आयुष्मान कुमार 3/25, रिषि सिंह 2/14, पियूष आनंद 1/31, अमृत राज 1/19, रेयांश केशरी 1/30.

टायकून लेजेंडस: 18.3 ओवर 127/10, आस्तित्व चंद्रा 15, हर्षित शर्मा 11, अर्चित खरदे 12, अमृत राज 24, पियूष आनंद 11, अंशुमान कुमार 11, अतिरिक्त 25, आदर्श राज 3/24, आरव कुमार चंद्रा 2/24, मानव 1/35, अनमोल तिवारी 1/13.

आयुष्मान जैन के ऑलराउंड खेल से अर्थक्वेक स्टापर्स विजयी

दिन के दूसरे मुकाबले में अर्थक्वेक स्टापर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। वोलकेनो मास्टर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन बनाए। अभिमान ने 32 और उत्तम ने 30 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। अनिकेत अजय प्रकाश ने 27 और प्रत्युष राज ने 21 रन बनाए। अर्थक्वेक स्टापर्स की ओर से पृथ्वी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि आयुष्मान जैन ने 3 विकेट चटकाए।

149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्थक्वेक स्टापर्स ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षय आनंद ने 40 रन, आयुष्मान जैन ने 37 और विश्वजीत आनंद ने 37 रन की अहम पारियां खेलीं। वोलकेनो मास्टर्स की ओर से हरिओम ने 2 विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आयुष्मान जैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वोलकेनो मास्टर्स 20 ओवर में 148/9, अनिकेत अजय प्रकाश 27, प्रत्युष राज 21, अभिमान 32, उत्तम 30, अतिरिक्त 22, पृथ्वी 4/14, आयुष्मान जैन 3/36, आशीष राज 1/31, अमन कुमार यादव 1/6.

अर्थक्वेक स्टापर्स: 19.4 ओवर 150/4, आयुष्मान जैन 37, अक्षय आनंद 40, विश्वजीत आनंद 37, अतिरिक्त 21, हरिओम 2/31, वेदांत वरुण 1/22.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago