पटना, बिहार। आज राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित होटल मैतृया इंटरनेशनल में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के बैनर तले एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई । जिसमें बिहार में पहली बार अंडर – 13 एवं अंडर – 17 आयु वर्ग के बिहारी खिलाड़ियों के लिए 17 से 30 जून 2026 तक “बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग” ( बीआईपीएल ) कराने को लेकर साकारात्मक पहल को उजागर किया।
जिसका सिलेक्शन ट्रायल 30 मई से लेकर 2 जून 2026 तक एसडीभी पब्लिक स्कूल परसा बाजार कुरथौल के खेल मैदान स्थित सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी पटना में चरणबद्ध तरीके से चयन समिति के चेयरमैन पूर्व रणजी क्रिकेटर मनोज कुमार यादव की अगुवाई में आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी खिलाड़ियों को सफेद पोशाक में बिहार के खिलाड़ी होने का सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित चयन स्थल पर प्रातः 7:00 से रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। विशेष जानकारी हेतु संपर्क सूत्र 7488511660 पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के दिनों में बिहार के गौरव वेदांत रिसोर्सेस लिमिटेड के अध्यक्ष और देश के बड़े उद्योगपति अनिल अग्रवाल जी के द्वारा बिहार की अपनी आईपीएल टीम होने की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किया है और बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का त्वरित सकारात्मक विचार और हर संभव सहयोग करने की आश्वासन से प्रभावित होकर हमारी संस्था सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च ( SPECTS ) जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार से निबंधित है साथ हीं बिहार सरकार सोसाइटी एक्ट से संबंधित पूर्ववर्ती छात्र-युवा समागम की अंगीभूत इकाई है ।
जिसके तत्वाधान में बिहार के उदयीमान नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान कर ऊंची उड़ान भरने के लिए नई पंख देना चाहती है। जिससे आने वाले समय में देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अग्रवाल जी के द्वारा अगर बिहार की अपनी आईपीएल टीम होगी तो ऐसे खिलाड़ियों में एक अतिरिक्त अवसर मिलने के साथ हीं एक बड़ा उत्साह के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी टीम निर्माण में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।
इसी उद्देश्य के साथ आईपीएल के तर्ज पर बीआइपीएल का नामकरण किया गया है कि नवोदित खिलाड़ियों में आईपीएल मैच जैसा उत्साह और एहसास देखने को मिले । जिसमें बिहार के सभी इंस्टीट्यूट के निर्देशकों से निवेदन होगा की अपने संस्थान के नाम से एक टीम का नामकरण कराकर आयोजन समिति एवं बिहार के भविष्य क्रिकेट खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने में मदद करें ।
इस आयोजन का सफल बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कमेटियों का गठन किया गया जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल, उपाध्यक्ष अनंत कुमार, संयोजक सह उपाध्यक्ष सौरव कुमार, सचिव डॉ. रोहित कुमार , संयुक्त सचिव अभिषेक पटेल, कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश, सदस्य सुजीत कुमार, प्रकाश ओझा, आरुष, रवि राज, अभिषेक कुमार एवं नवीन कुमार को बनाया गया।
जबकि मैनेजिंग डायरेक्टर धर्मवीर पटवर्धन , एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव उर्फ सतीश राजू , लीगल कमेटी के अध्यक्ष पूर्व रणजी क्रिकेटर व अधिवक्ता प्रतीक कुमार, चयन समिति के संयोजक पूर्व क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती के साथ अमित बाबा को संयोजक समिति के सहायक सदस्य बनाया गया है।
वहीं त्रिसदस्यीय चयन समिति के चेयरमैन पूर्व रणजी क्रिकेटर व पूर्व बीसीए चयनकर्ता मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष पूर्व रणजी क्रिकेटर हिमांशु हरि के साथ पूर्व क्रिकेटर विकास राज को चयन समिति का सदस्य बनाया गया है।
इस मौके पर सभी कमेटी के अध्यक्ष सहित
कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…