सीएयू ब्लू बनी दूसरी स्व: हंसा धनाई महिला टी-20 क्रिकेट चैलेंजर ट्रॉफी की चैम्पियन

देहरादून 26 दिसंबर : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के द्वारा आयोजित दूसरी स्व: हंसा धनाई महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला सीएयू ब्लू और येल्लो के बीच में खेला गया . ब्लू की टीम इस टूर्नामेंट का चैम्पियन बन गई .

फाइनल मुकाबले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम येल्लो ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 120 रनों का स्कोर बनाया .जिसमे ज्योति गिरी 45 रन और रीना जिंदल ने 38 रन बनाई .गेंदबाजी करते हुए टीम ब्लू की नज़मा और अमीषा को एक -एक विकेट मिला .

जबाब में बल्लेबाजी हुए टीम ब्लू की बैटर नीलम के 33 रन ,तारा बिस्ट के नाबाद 22 रन और नज़मा के 19 रनों के मदद से निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया .गेंदबाजी में येल्लो की पूजा को दो,रीना,सारिका और अंजलि को एक-एक विकेट मिला . इस तरह से टीम येल्लो को हारकर ब्लू चैम्पियन बनी .

टूर्नामेंट में वुमन ऑफ़ द टूर्नामेंट –नजमा खान
बेस्ट बैटर : रीना जिंदल
बेस्ट गेंदबाज: पूजा राज ,
वुमन ऑफ़ द मैच –नजमा खान

इस मौके पर अध्यक्ष रोहन जेटली,निर्देशक,श्याम शर्मा,निर्देशक/उपाध्यक्ष वीजेपी दिल्ल्ली के सुनील यादव,निर्देशक प्रदीप अगरवाल,निर्देशक मंजीत सिंह,बीसीसीआई सदस्य,डोमेस्टिक टूर्नामेंट कमिटी के विकास कात्याल,डीडीसीए के पूर्व कोषाध्यक्ष रविन्द्र मनचंदा सहित सीएयू के सभी सदस्य उपस्तिथ थे .

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago