बेगूसराय: बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन में आज छठा लीग का मुकाबला मेजबान बेगूसराय और सहरसा के बीच खेला गया ।
बेगूसराय के कप्तान मुरारी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया बेगूसराय की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 4 विकेट खोकर 346 का विशाल स्कोर खड़ा किया बेगूसराय की ओर से कप्तान मुरारी ने शतक लगाया जो की 100 रन बनाए और वही भरत ने 75 रन बनाए सरवन अर्क 64 रन बनाए और सत्येंद्र ने 55 रन बनाए। वही सहरसा की ओर से पुष्कर झा 2 विकेट प्राप्त किया और न्यूटन ने 1 विकेट प्राप्त किया ।
जवाब में उतरी सहरसा की टीम 107 रन पर पूरी टीम सिमट गई सहरसा की ओर से अनिकेत ने 33 रन बनाए और तुषार सिन्हा ने 29 रनों का योगदान किया और वही बेगूसराय की ओर से रोहन कुमार सिंह ने शानदार 5 विकेट प्राप्त किया और वही विनीत सिंह 2 विकेट प्राप्त किया और आदित्य सोनी 2 विकेट प्राप्त किया
इसके उपरांत बेगूसराय ने सहरसा को 239 रनों से पराजित किया और बेगूसराय अपना हेमन ट्रॉफी में लगातार दूसरा जीत दर्ज किया इस अवसर पर बेगूसराय के रोहन कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन मृत्युंजय कुमार वीरेश बीसीए ऑब्जर्वर अजय सिंह ललन लालित्य राजीव रंजन कक्कू मुन्ना सिंह मोह शकील रणवीर कुमार शोभित कुमार प्रेम रंजन पाठक विश्वजीत कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया
इस मैच के मुख्य अंपायर पैनल के अंपायर वेद प्रकाश और सचिन थे स्कोरर के रूप में राहुल और सुमित थे।मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल का मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला जाएगा
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…