सेंट्रल ज़ोन: हेमन ट्रॉफी में राम सुरेश के शानदार खेल से समस्तीपुर 59 रनों से जीता

बेगूसराय: बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम बेगूसराय में आयोजित हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज दूसरा लीग मैच समस्तीपुर और सुपौल के बीच खेला गया ।

जिसका विधिवत उद्घाटन बेगूसराय के ओएसडी सच्चिदानंद सुमन जिला के खेल पदाधिकारी निशांत कुमार भाजपा नेता दीपक शर्मा कृष्ण मोहन पप्पू जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन राजीव रंजन कक्कू धर्मेंद्र कुमार राजेश सिंह मृत्युंजय कुमार वीरेश प्रेम रंजन पाठक रणवीर कुमार ने संयुक्त रूप से परिचय प्राप्त कर किया।

आज के मुकाबला में समस्तीपुर के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में समस्तीपुर की टीम 9 विकेट खोकर 294 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से राम सुरेश ने 88 रन बनाए मो आलम ने 88 रन बनाए और हिमांशु ने 40 रनों का योगदान किया और सुपौल की ओर से वीरेंद्र कुमार सिंह ने 4 विकेट मो इजहार 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी सुपौल की टीम 45 में ओवर में सुपौल की टीम 235 रन पर सिमट गई सुपौल की ओर से राजेश सिंह ने शानदार 52 गेंद में 88 रन बनाए और मिंसु में 36 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से आदर्श ने 3 विकेट सुमन 2 विकेट और कुणाल ने 2 विकेट प्राप्त किया

इसके उपरांत समस्तीपुर ने सुपौल को 59 रनों से पराजित किया और वही समस्तीपुर के राम सुरेश को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया इस अवसर पर विशेष के ऑब्जर्वर अजय सिंह पैनल के अंपायर वेद प्रकाश सचिन थे स्कोरर राहुल और सुमित थे मृत्युंजय कुमार वीडियोस ने बताया कि कल का तीसरा लीग मैच सुपौल और खगरिया के बीच खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago