कैमूर लीग:संजीत के शतक से अनोन क्रिकेटर्स की रॉयल क्लब पर विराट जीत।

Khelbihar.com

Kaimur:कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे लीग में आज का मैच अनोन क्रिकेटर्स क्लब,भभुआ और रॉयल क्रिकेट क्लब,रामगढ़ के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर अननोन क्रिकेटर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। रॉयल क्रिकेट क्लब रामगढ़ की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाया। रॉयल क्लब रामगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में सत्यम ने 92 रन तथा शिवम ने 51 रन बनाए। अननोन के तरफ से गेंदबाजी में अमन ने 3 विकेट तथा अंशु ने 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी अनोन क्रिकेटर्स की टीम ने बिना किसी नुक़सान के निर्धारित लक्ष्य को संजीत के नाबाद 105 और सुर्यम के नाबाद 82 रनों के बदौलत 32.2 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया और इस मैच को 10 विकेट से जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच पुरस्कार संजीत कुमार को पूर्व खिलाड़ी आजाद खान द्वारा दिया गया। मैच में अंपायरिंग रजनीश कुमार और मनीष कुमार तथा स्कोरिंग सनी और रवि ने किया।इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago