ईस्ट चम्पारण लीग:-गनी क्रिकेट क्लब ने कनौजिया क्रिकेट क्लब को 124रनों से पराजित किया।

Khelbihar.com

Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.रविशंकर सहाय उर्फ धन्ना जी मेमोरियल स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच में गनी क्रिकेट क्लब ने कनौजिया क्रिकेट क्लब को 124 रन के विशाल अंतर से पराजित कर दिया।

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलते हुए गनी क्रिकेट क्लब ने नंदन के 53,उज्ववल के 30,वसीम 27 और दीपेश के 23 रन के बदौलत 25 ओवर में 197/8 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।कनौजिया क्रिकेट क्लब के गेंदबाज उज्जवल ने 3 और आकाश ने 2 विकेट लिए।

बड़े लक्ष्य के सामने कनौजिया क्रिकेट क्लब की टीम शुरू से ही दबाव में रही और निर्धारित 25 ओवर में 73/8 के स्कोर तक ही पहुँच सकी।कनौजिया के एकमात्र बल्लेबाज रमन ही कुछ संघर्ष करते हुए 21 रन बनाए।गनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज कुणाल,उज्जवल और हर्षित ने 2-2विकेट लिए।

गनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज नंदन को उसके शानदार बल्लेबाजी के लिए जी के स्पोर्ट्स शॉप के तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के अनुभवी अम्पायर मो.कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने निभाया।आशीष कुमार ने मैच में स्कोरर की भूमिका निभाई।

इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, कन्वेनर गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय, क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,संजीव कुमार, डॉ नवनीत कुमार, दिवाकर कुमार इत्यादि सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

1 day ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

1 day ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

2 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

2 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

5 days ago