Home Bihar चंपारण प्रीमियर लीग : ट्रायल में 247 खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

चंपारण प्रीमियर लीग : ट्रायल में 247 खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

by Khelbihar

मोतिहारी : ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चंपारण प्रीमियर लीग (CPL) क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धा में भागीदारी के लिए आयोजित खिलाड़ियों का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस ट्रायल में पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कुल 247 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 चंपारण प्रीमियर लीग : ट्रायल में 247 खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में चंपारण प्रीमियर लीग को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। चयनकर्ता के रूप में प्रकाश कुमार सिंह कन्हैया, राशिद जमाल खान और अभिषेक कुमार छोटू ने अपनी भूमिका निभाई।इस लीग का मुख्य उद्देश्य चंपारण के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

IMG-20260501-WA0009 चंपारण प्रीमियर लीग : ट्रायल में 247 खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

चंपारण प्रीमियर लीग के मुकाबले आगामी 20 नवंबर से पटना के पंकज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होंगे।लीग के सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे।इस क्रिकेट लीग के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के साथ आकर्षक पुरस्कार जीतने का भी अवसर मिलेगा।विजेता टीम को 100000(एक लाख)रु व उपविजेता टीम को 51000(इक्यावन हजार) रु नगद इनाम के अलावे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अन्य आकर्षक इनाम दिया जाएगा।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 चंपारण प्रीमियर लीग : ट्रायल में 247 खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

आकर्षक पुरस्कार राशि और बड़े मंच के कारण खिलाड़ियों में इस क्रिकेट लीग के प्रति विशेष उत्साह है।ज्ञात हो कि चंपारण प्रीमियर लीग केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि चंपारण की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और बिहार क्रिकेट को नई ऊर्जा देने की एक पहल है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े