मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी 111 रनों से जीता

मुजफ्फरपुर 04 जनवरी: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी बनाम यंगमेंस क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी ने 111 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 248 रन बनाए जिसमें तौफीक ने शानदार नाबाद 95 रनों की पारी खेली वही शाहबाज ने 59 चंद्र प्रकाश ने 33 विक्रांत ने 20 एवं शम्मी ने नाबाद 8 रन बनाए।
गेंदबाजी में यंगमेंस क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिषेक ने दो अनिल ने एक एवं राजन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी यंगमेंस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 35 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई यंगमेंस क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में युवराज ने 45 अनीस ने 32 अजीत ने 12 एवं मनीष ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से विक्रांत ने दो जयप्रकाश ने दो शम्मी ने दो अमर्त्य ने दो एवं संभव ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच चैंपियंस ग्रुप क्रिकेट एकेडमी के तौफीक को दिया गया।अंपायर की भूमिका में नितिन कुमार एवं मनोज कुमार ने अपनी भूमिका निभाई वही स्कोरर के रूप में राजकुमार एवं आर्यन मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago