Loading Now
×

बिहार अंडर-25 और अंडर-19 के ट्रायल की तिथि में बदलाव, देखें अब कब होगा ट्रायल

पटना 08 अक्टूबर: बीसीसीआई के द्वारा आयोजित U-25 एक दिवशीय और U-19 कूच बिहार टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम के चयन के लिए होने वाली ट्रायल की तिथि में बदलाव कर दिया गया है।।

इसकी सूचना जारी करते हुए क्रिकेटिंग गतिविधि के इंचार्ज सह जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने बताया है कि” अंडर-25 व अंडर-19 के ट्रायल की तिथि में बदलाव किया गया है।

U-25 एक दिवशीय: इसके लिए 9 से 12 अक्तूबर तक ट्रायल आयोजित किया जाना था जो अब 17 से 20 अक्तूबर तक जिलों के लिए निर्धारित क्रमानुसार आयोजित होंगे।

U-19 कूच बिहार टूर्नामेंट: इसके लिए 15 से 18 अक्तूबर तक ट्रायल आयोजित किया जाना था, जो अब 25 से 28 अक्टूबर तक जिलों के लिए निर्धारित क्रमानुसार आयोजित होंगे।

ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ियों को मोइनूल हक स्टेडियम में जिलों के अनुसार तिथिवार सुबह के 9 बजे ए के चन्दन और अतुल कुमार को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 6 = ?