Loading Now
×

बिलासपुर के अंडर-19 खिलाडियों का ट्रायल 11 अक्टूबर को

बिलासपुर 08 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा अगले साल के क्रिकेट सत्र 2022-23 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है जिसमें सभी वर्ग का मैच अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन प्रस्तावित किया गया है।

जिसमे सबसे पहले 31 अक्टूबर से 22 नवंबर से अंडर 19 एलीट ग्रुप का होगा फिर 26 नवंबर से 4 जनवरी तक अंडर 16 के प्लेट एवम एलीट ग्रुप का मैच खेला जाएगा उसके बाद 6 जनवरी से 27 जनवरी तक अंडर 14 खेला जायेगा और अंत में सिनियर ग्रुप के प्लेट एवम एलीट ग्रुप का मैच 29 जनवरी से 19 मार्च तक खेला जाएगा।

जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर के द्वारा आगामी सत्र 2022-23 के लिए अंडर 19 ट्रायल 11 अक्टूबर को लिया जायेगा।जो की बिलासपुर के हृदय स्थल राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सुबह 9 बजे लिया जायेगाअंडर 19 ट्रायल के लिए कट ऑफ डेट 2022 सत्र के लिए 1 सितंबर 2003 रहेगा।

बता दे की बीसीसीआई के कथन अनुसार ट्रायल कॉरोना प्रोटोकाल के तहत ट्रायल लिया जायेगा। जो की सभी खिलाड़ी को अपने साथ सेनेटाइजर और मास्क रखना अनिवार्य है।सभी खिलाड़ी ट्रायल के दौरान सफेद वेशभूषा और अपने स्वयं के कीट बैग लेकर आना होगा। और सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यलय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो सरजू बगीचा ज्ञानम पैलेस के पास है।

रजिस्ट्रेशन के लिऐ स्कूल के आठवी, पांचवी के साथ 6 तक के ओरिजनल मार्कशीट आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है और ट्रायल के दिन अपने सभी दस्तावेज के फ़ोटो कॉपी और 500 फीस लाना अनिवार्य हैं।ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ियों का क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल फिजिकल टेस्ट बल्लेबाजी गेंदबाज़ी के प्रदर्शन को परखने के बाद ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

ट्रायल के पश्चात सभी जिलों से 30 खिलाड़ियों का सूची छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कार्यलय में जमा कराना होगा। जिसमें खिलाड़ी के नाम, जिला का नाम , आनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ जमा कराना होगायह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 2 = ?