पटना : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2026-27 के एलीट मुकाबले में बिहार अंडर-19 पुरुष टीम को छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को पुडुचेरी स्थित CAP ग्राउंड-4 में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार अंडर-19 टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। बल्लेबाजी में पुष्पम राज 82 गेंद में 75 रन, युवराज यादव 75 गेंद में 60 रन, सत्यम कुमार 37रन, अनमोल कुमार ने 27 रन और आयुष रवि शंकर ने 23 रन बनाया। इस तरह बिहार की टीम ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और छत्तीसगढ़ के सामने जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य रखा।
छत्तीसगढ़ के गेंदबाजी में अर्श वीर भाटिया को 3 विकेट तथा धनंजय को दो और शिवम एवं फैज खान को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 43.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में तेजस्वी कालभोर 54 रन फैज खान 53 रन धनंजय नायक 85 रन बनाकर मुख्य योगदान दिया। इस तरह छत्तीसगढ़ ने बिहार को 4 विकेट से पराजित किया।

बिहार की टीम ने बल्लेबाजी में अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन लक्ष्य का बचाव करते हुए गेंदबाज विपक्षी टीम को जीत से रोकने में सफल नहीं हो सके। इस मुकाबले से टीम को आगामी मैचों के लिए अपनी रणनीति और प्रदर्शन को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।एसोसिएशन को उम्मीद है कि बिहार अंडर-19 टीम आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मजबूत वापसी करेगी।
Share this content: