पटना : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी 2026-27 के एलीट मुकाबले में बिहार अंडर-19 महिला टीम को उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम के हाथों 71 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई स्थित MCA शरद पवार क्रिकेट अकादमी, बीकेसी में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए और बिहार के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा। बल्लेबाजी में करीना 47 सोना 31 कनिका नेगी 23 और सिद्रा ने 21 रन बना कर मुख्य योगदान दिया।बिहार की गेन्दबाजी में प्रतिभा सहनी को 2 विकेट मिला तथा अनुष्का सीधी और जूली कुमारी को एक-एक विकेट।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार अंडर-19 महिला टीम उत्तराखंड की अनुशासित गेंदबाजी के सामने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 83 रन ही बना सकी।बिहार की ओर से बल्लेबाजी में संतोषी ने 38 तथा प्रतिभा साहनी ने 24 रन बना कर मुख्य योगदान दिया।

उत्तराखंड की गेंदबाजी में कनिका और वैशाली को दो-दो विकेट मिला तथा दानू और तनवी को एक-एक विकेट।इस तरह उत्तराखंड ने मुकाबला 71 रनों से अपने नाम कर लिया।
एसोसिएशन को उम्मीद है कि बिहार की खिलाड़ी आगामी मुकाबलों में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगी और टीम बेहतर परिणाम हासिल करेगी।
Share this content: