सीआईसीए कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

पटना। सीआईसीए ने अंशुल क्रिकेट एकेडमी को 53 रन से हरा कर कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

राजधानी पटना के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्रीकृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में सीआईसीए ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 28.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाये।

जवाब में अंशुल क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.3 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के लक्ष्य मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच सुदय कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

सीआईसीए : 28.4 ओवर में 179 रन पर ऑल आउट अभिषेक भारद्वाज 56 रन, वैभव सिंह 43 रन, रिषभ भारद्वाज 23 रन, लक्ष्य मिश्रा 21 रन, हर्षित 3/35, दीपक 2/13, अरुण 2/39
अंशुल क्रिकेट एकेडमी : 22.3 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट अनमोल 51 रन, नायडू 40 रन फजल जावेद 2/14, आदित्य 2/18, लक्ष्य मिश्रा 2/21.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago