Home Bihar cricket association News, सीके नायडू:-बिहार की पारी188 पर सिमटी,अरूणाचल प्रदेश 86/8,

सीके नायडू:-बिहार की पारी188 पर सिमटी,अरूणाचल प्रदेश 86/8,

by Khelbihar

Khelbihar.com

पटना : जोरहट में बिहार और अरुणाचल के बीच चल रहे सीके नायडू टुर्नामेंट के पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे. इस मैच में टॉस अरुणाचल ने जीता और बिहार को बल्लेबाजी करने का निमत्रण दिया. बिहार के कप्तान सचिन कुमार सिंह के बल्लेबाजी में  47 रन और गेंदबाजी में  छह विकेट ने इस कम स्कोर वाले मैच में भी बिहार को वापस ला खड़ा किया. बिहार की टीम पहली पारी में 188 रन बनाकर आल आउट हो गयी जबकि अरुणाचल टीम के पहली पारी में आठ विकेट 86  के स्कोर पर गिर चुके है.

इस मैच में बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनमोल बोनी 18, सकीबुल गनी 2, हर्ष राज 16, उत्कर्ष 70, सचिन 47, पवन और सूरज शून्य , बिभूति भास्कर 4, प्रशांत कुमार सिंह 2, सौरभ सिंह 6 रन बनाकर आउट हुए , जबकि विकास झा 6 रन बनाकर नाबाद रहे. अरुणाचल की ओर से आकाश ने शानदार सात विकेट तथा तोको तेचिर और नबाम जोश ने एक एक विकेट लिए.

जवाब में खेलते हुए पहली पारी में अरुणाचल टीम के आठ विकेट महज 86  के स्कोर पर गिर चुके है. अरुणाचल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नबाम तातंग 1, तेची सोनम 13, नेताजी तेरों शून्य, एस कालरा 9, लीचा झोन 7, आकाश 17, लिखा सोनिया 2, खान 16 रन बनाकर आउट हुए , जबकि पहले दिन की खेल समाप्ति पर तोको ताचिर 5 और नबाम जोश 9 रन बनाकर क्रीज पर है. बिहार की ओर से सचिन ने छह और पवन ने दो विकेट लिए.

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े