Loading Now
×

महिला T-20 इंटरनेशनल मैच: इंडिया बी और बांग्लादेश के बीच खेला जायेगा फ़ाइनल

Khelbihar.com

पटना : : स्थानीय उर्जा स्टेडियम में चल रहे वीमेन T-20 इंटरनेशनल मैच में 22 जनवरी को पहला मैच टुर्नामेंट में तीसरे और चौथे स्थान के लिए थाईलैंड और इंडिया ए के बीच खेला जायेगा, जबकि दुसरे मैच में इंडिया बी और बंगलादेश के बीच फ़ाइनल की भीरंत होगी.

मंगलवार को सभी टीमो ने उर्जा स्टेडियम में जम कर प्रेक्टिस किया. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार ने बताया की फाइनल के सभी इंतजाम किये जा चुके है. सचिव ने बताया की फाइनल के लिए 3500 पास वितरित किये जा चुके है . शाश्त्री नगर थानाप्रभारी बिम्लेंदु कुमार ने बताया की अंतराष्ट्रीय टीमों के मैचों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है, और फाइनल में इस व्यवस्था को और भी कड़ी की जाएगी.

फाइनल मैच में इंडिया बी के सलामी बल्लेबाज एस मेघना के ऊपर सबकी निगाहे रहेगी. 

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 2 = ?