पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में विकेटों का पतझड़ रहा। पहली पारी में 48 रनों पर मेजबान टीम को आउट करने वाली मणिपुर की टीम पहली पारी में 127 रनों पर ऑल आउट हो गई। दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे।
मणिपुर ने दूसरी पारी में मेजबान बिहार के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने पांच विकेट पर 87 रन बना लिये हैं। उत्कर्ष भास्कर 7 और सचिन कुमार सिंह 4 रन बना कर खेल रहे हैं।
दूसरे दिन मणिपुर ने बिना नुकसान के 2 रन से आगे खेलना शुरू किया और 54.4 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। रोनाल्ड एम ने 11, जॉनसन ने 16, नितेश ने 23, किशन ने 11, विकास सिंह ने 33 रन बनाये। विकास झा ने 32 रन देकर 5, सचिन कुमार सिंह ने 40 रन देकर 1, प्रशांत कुमार सिंह ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाये.
बिहार की दूसरी पारी में पहली पारी की अपेक्षा शुरुआत ठीक रही। शुरु के तीन बल्लेबाजों के कुछ अच्छा खेला पर उसके बाद पारी लड़खड़ा गई और 35 ओवर में पांच विकेट पर 87 रन बना लिये हैं। विपिन सौरभ ने 27, सूरज शर्मा ने 11, शकीबुल गणि ने 34 रन बनाये। हर्ष राज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। विभूति भास्कर ने 3 रन बनाये। रंजन ने 22 रन देकर 1, किशन ने 20 रन देकर दो, डेनिन से 14 रन देकर 1, नितेश ने 4 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…