सीके नायडू अंडर-23:-ओड़िसा ने बिहार को 62रनों से हराया।

Khelbihar.com

Patna: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित सीके नायडू अंडर-23 चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार को ओड़िशा के खिलाफ बड़ी हार से शकीबुल गणि और कुछ पुछल्ले बल्लेबाजों ने बचा लिया और इस मैच में बिहार को 62 रनों से मात मिली।

ओड़िशा ने पहली पारी में 332 रन और दूसरी पारी में 187 रन बनाये। बिहार ने पहली पारी में 224 और दूसरी पारी में 233 रन बनाये। बिहार को दो मैच में एक में जीत और एक में हार मिली है। ओड़िशा के खिलाफ खेले गए इस मैच में कप्तान सचिन कुमार सिंह ने बेहतर खेल दिखाया और उन्होंने कुल 8 विकेट चटकाये।

मेजबान ओड़िशा के बलानगीर में रविवार को समाप्त हुए इस मैच में बिहार ने तीसरे दिन के छह विकेट पर 70 रन से आगे खेलना शुरू किया। उत्कर्ष भास्कर और शकीबुल गणि ने शुरुआत की। इन दोनों के बीच 37 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। चौथे दिन बिहार का पहला झटका उत्कर्ष भास्कर के रूप में लगा। उत्कर्ष 36 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 22 रन बना कर आउट हुए। उनकी जगह प्रशांत कुमार सिंह शकीबुल गणि का साथ नहीं दे पाये। वे बिना खाता खोले लौटे पर शकीबुल का बल्ला शांत नहीं रहा।

इसके बाद शब्बीर खान और पवन ने अच्छा साथ दिया और बिहार की टीम लक्ष्य को तो नहीं पा सकी पर एक बड़ी हार से बच गई। बिहार की टीम 57.1 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई। शकीबुल गणि ने 93 गेंदों में 15 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 86 रन बनाये। शब्बीर खान ने 52 गेंदों में तीन चौकों व 1 छक्का की मदद से 28, पवन कुमार ने 19 गेंदों में चार चौकों की मदद से 19 रन बनाये। प्रीत के सिंह ने 77 रन देकर 3, अयाश कांत साहू 46 रन देकर दो, तारणी सा ने 59 रन देकर 3, हर्षित राठौर ने 4 रन देकर दो विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

6 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago