सीके नायडू क्रिकेट : जीत के लिए बिहार को चाहिए 5विकेट और मणिपुर को 38 रन

Khelbihar.com

पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में चल रहे कर्नल सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान टीम को मणिपुर के खिलाफ जीत के लिए पांच विकेट की जरुरत है वहीं मेहमान टीम 38 रनों की जरुरत है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक मणिपुर ने पांच विकेट पर 46 रन बना लिये हैं। नितेश 12 और कप्तान किशन बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। 

खेल के तीसरे दिन बिहार ने दूसरे दिन के पांच विकेट पर 87 रन से आगे खेलना शुरू किया। उत्कर्ष भास्कर ने अपने 7 और सचिन कुमार सिंह ने 4 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की और इसके बाद प्रशांत कुमार सिंह ने बढ़िया साथ दिया और टीम का स्कोर 78.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन तक पहुंचा। सचिन कुमार सिंह ने 24, उत्कर्ष भास्कर ने 25 और प्रशांत कुमार सिंह ने 27 रन बनाये। मणिपुर की ओर से कप्तान किशन ने 39 रन देकर चार, डेनिन ने 23 रन देकर 2, नितेश ने 10 रन देकर  दो, विकास सिंह ने 43 रन देकर 1 और सी रंजन ने 31 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 

मणिपुर को जीत के लिए 84 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन शुरुआत खराब रही। 11 रन के योग पर विकास झा ने नवाज को विपिन सौरभ के हाथों कैच करवा कर पवेलियन लौटा। नवाज ने 6 रन बनाये। इसी स्कोर पर मणिपुर को रोनाल्डो के रूप में दूसरा झटका लगा जबकि शकीबुल गणि ने रोनाल्डो ने रन आउट कर बिहार के खेमे पर खुशी की लहर ला दी। अभी टीम के स्कोर में 5 रन ही जुटा था कि विकास झा ने मणिपुर को तीसरा झटका संतोष के रूप में दिया। संतोष ने 9 रन बनाये।

इसके बाद सचिन कुमार सिंह ने गुरियम ने जल्द पवेलियन भेज दिया पर जॉनसन और नितेश ने मिल कर पारी को आगे बढ़ाया और आधे स्कोर तक मणिपुर को पहुंचा दिया। जॉनसन को सचिन ने 12 के योग पर पवेलियन भेजा। अंतिम दिन का खेल खत्म होने तक मणिपुर 5 विकेट पर 46 रन बना लिये हैं। नितेश 12 और कप्तान किशन 0 बना कर खेल रहे हैं। बिहार की ओर से विकास झा ने 15 रन देकर दो और कप्तान सचिन कुमार सिंह ने 8 रन देकर दो विकेट चटकाये। एक खिलाड़ी को शकीबुल गणि ने रन आउट किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago