कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19:-बिहार ने मेघालय को 186 रनों से पराजित किया

Khelbihar.com

पटना। सूरज राठौर (4 विकेट) और अनुज राज (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मेघालय को 186 रनों से पराजित किया। इस मैच में बिहार को 6 अंक हासिल हुए।
इस मैच की पहली पारी में बिहार ने अपनी पहली पारी में 258 और दूसरी पारी में 129 रन बनाये थे। मेघालय ने अपनी पहली पारी में 136 और दूसरी पारी में 65 रन बनाये।

कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में अबतक बिहार ने सात मैच खेले हैं जिसमें से छह में जीत हासिल हुई। चंडीगढ़ से उसे हार मिली है। बिहार को अपने ग्रुप में अभी दो मैच खेलने बाकी हैं। अगला मैच उसका पुडुचेरी से मोइनुल हक स्टेडियम (पटना) में 11 जनवरी से होगा। इसके बाद उसका अंतिम मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 18 जनवरी से डिब्रुगढ़ में खेला जायेगा।



तेजपुर (असम) के असम वैली स्कूल के ग्राउंड पर खेले गए इस मैच के चौथे दिन मेघालय ने तीन विकेट पर 23 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 65 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में मेघालय की ओर से मृणाल दास ने 15, दिव्यांश राजपूत ने 18, कप्तान आर्यन ने नाबाद 8 रन बनाये। उसके पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।



बिहार की ओर से कप्तान सूरज राठौर ने 27 रन देकर चार और अनुज राज ने 24 रन देकर 3, अमोद यादव ने 10 रन देकर 1 और परमजीत सिंह ने 1 रन देकर 1 विकेट चटकाये। इस मैच की पहली पारी में बिहार की ओर से परमजीत सिंह ने 31 रन देकर 5 और अमोद यादव ने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाये थे। बिहार की ओर से बल्लेबाजी में पहली पारी में सरमन निगरोध ने 44, पीयूष कुमार सिंह ने 73, निशित कुमार ने 26, शशांक उपाध्याय ने 20, सूरज राठौर ने 42 और सूरज कश्यप ने 20 रन बनाये थे। दूसरी पारी में बिहार की ओर से आकाश राज ने नाबाद 67 और सूरज राठौर ने 29 रनों की पारी खेली थी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago