सीके नायडू ट्रॉफी : मेघालय के खिलाफ बिहार के सचिन व उत्कर्ष की शतकीय प्रहार,

Khelbihar.com

पटना। कप्तान सचिन कुमार सिंह (127 रन) और उत्कर्ष भास्कर (113 रन) की शतकीय पारी और उसके बाद विकाश झा(चार विकेट) और प्रशांत कुमार सिंह (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत बिहार ने सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में मेघालय पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

पहली पारी के आधार पर बिहार ने 390 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पहली पारी में बिहार ने 489 रन बनाये हैं। मेघालय की पहली पारी 99 रनों पर सिमट गई और इस तरह बिहार पारी की जीत की ओर अग्रसर हो गया है।


राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन बिहार ने 5 विकेट पर 284 रन से आगे खेलना शुरू किया। पारी की शुरुआत सचिन कुमार सिंह और उत्कर्ष भास्कर ने की। सचिन कुमार सिंह 124 गेंद खेल कर अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद सचिन कुमार सिंह ने अपने स्कोर में 27 रन ही जोड़ा था कि ईसी मोमिन ने उन्हें कैच आउट कर दिया।

सचिन ने 158 गेंदों में 17 चौका व 1 छक्का की मदद से 127 रन बनाये। इसी बीच उत्कर्ष भास्कर ने भी 188 गेंदों में 101 रन बना कर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद शब्बीर खान, सौरभ सिंह और विकास झा ने अच्छी बैटिंग की और टीम का स्कोर सभी विकेट 489 रन तक पहुंच गया। उत्कर्ष भास्कर ने 203 गेंदों में 16 चौका व 2 छक्का की मदद से 113 रन बनाये। शब्बीर खान ने नाबाद 17, सौरभ सिंह ने 12 और विकास झा ने 19 रन बनाये। मेघालय की ओर से ईसी मोमिन ने 106 रन देकर 6, लोकेश तुरहा ने 91 रन देकर को, वरवाह ने 69 रन देकर 1, अनीस चरक ने 125 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


अब बारी थी बिहार के गेंदबाजों की। बिहार के तेज गेंदबाजों प्रशांत कुमार सिंह और विकास झा ने अपना कहर दिखाया और मेघालय की टीम 42.1 ओवर में 99 रनों पर सिमट गई। बोनकम मारक ने 12, कप्तान रोहित साह ने 28, तिवारी ने 18, अनीस ने 22 रन बनाये। बिहार की ओर से विकास झा ने 14 रन देकर चार, प्रशांत कुमार सिंह ने 22 रन देकर 3, कप्तान सचिन कुमार सिंह ने 28 रन देकर 2 और शब्बीर खान ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

8 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago