Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच सन्नी क्रिकेट अकादेमी बनाम इस्लामिया क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया! जिसमे सन्नी क्रिकेट अकादेमी के कप्तान राहुल पुडासैणी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया .
पहले बल्लेबाजी करते हुए सन्नी अकादेमी ने 242/9 रन बनाये,रोहित सिंह ने 84 रन बनाये,राहुल पुडासैणी ने 76 रन बनाये,अंश राज ने 20 रन बनाये,आकाश कुमार ने 23 रन बनाए.जबकी इस्लामिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए,विशाल ने 51/2 विकेट लिए,चन्दन कुमार ने 36/2 विकेट लिए!जबकी रौशन और आकाश ने 1-1 विकेट लिए
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामिया क्रिकेट क्लब मात्र 96 रनो पे सिमट गयी ! इस तरह से सन्नी अकादेमी ने इस मैच को 146 रनो से जीत कर 2 अंक प्राप्त किये, रौनक ने 21रन बनाये,आकाश ने 13 रन बनाये,उमेश ने 11 रन बनाये!
जबकि गेंदबाजी में सन्नी अकादेमी की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए,आकाश कुमार ने 27/6 विकेट लिये!
आदर्श प्रखर ने 24/2 विकेट लिए और रोहित और नीरज को 1-1 सफलता मिली.
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सन्नी क्रिकेट अकादेमी के आकाश कुमार को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया .
आज के मैच में निर्णायक की भूमिका ग़ुलाम हैदर और दीपक जैसवाल ने निभाई ! जबकि स्कोरर थे दीपक पोद्दार ! कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया के कल का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी बनाम डिविज़नल रेलवे स्पोर्ट्स क्लब कटिहार के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा!
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…