अररिया लीग:-गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब रोमांचक मैच में 1 विकेट से जीता

Khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज 11 वां मैच अररिया क्रिकेट अकैडमी और गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब अररिया के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया .

निर्धारित 30- 30 ओवरों का यह मैच में टॉस अररिया क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया अररिया क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए जिसमें ऋतुराज ने शानदार 50 रन बनाए वही जैद आलम ने 27 रन और पंकज कुमार ने 18 रन बनाए गुड मॉर्निंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि गुप्ता ने तीन विकेट फरहान और जुलकर ने एक-एक विकेट लिए।


रन का पीछा करने उतरी गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब की ओर से इमरान आलम ने 57 रन बनाए और अपनी टीम की जीत के लिए मजबूत नीव डाली परंतु उनके आउट होने के बाद ही विकेट की पतझर सी लग गई मुसद्दीक आलम 15 रन और फरहान अहमद नाबाद 15 रन बनाकर अपनी टीम को 1 विकेट से जीत दिलाते हुए 28 वे ओवर में 148 रन बनाए अररिया क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुन्ना राही ने तीन विकेट इमरान और गौरव शर्मा ने दो-दो विकेट लिए ।

आज के मैच के अंपायर स्टेट पैनल के तनवीर आलम और अनामी शंकर थे वही स्कोरिंग का कार्य अरमान आलम ने किया इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, अनिल कुमार, वकार अहमद, चांद आजमी, शादाब आलम, विक्की कुमार, जयप्रकाश जयसवाल, गोपेश सिन्हा, अभिषेक कुमार, त्रिलोचन त्रिलोक आदि मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago