कराटे

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में क्लब ऑफ इलेवन स्टार 6 विकेट से जीती

सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2023-24 का आज का मैच क्लब ऑफ इलेवन स्टार एवं कोशी स्मेशर्स के बीच खेला गया। कोशी स्मेशर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोशी स्मेशर्स ने 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर वरुण सिंह के 37 रन (41 बॉल), बादल के 18 रन (11 बॉल) की सहायता से 127 रन बनाया जिसके जवाब में क्लब ऑफ इलेवन स्टार ने 21.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर शंभू के नाबाद 70 रन (64 बॉल) एवं आशीष के 23 रन (30 बॉल) की सहायता से 131 रन बनाकर मैच जीत लिया।इस प्रकार क्लब ऑफ इलेवन स्टार ने कोशी स्मेशर्स को 6 विकेट से पराजित किया।

क्लब ऑफ इलेवन स्टार की ओर से कुणाल ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट, मिंतुल ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया जबकि कोशी स्मेशर्स की ओर से प्रशांत ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट,अभिषेक ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंह एवं नीतीश कुमार तथा स्कोरर पुरुष्कर एवं श्रवण थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, विश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, आशुतोष आनंद, सुनील कुमार गुप्ता,सुभाष कुमार,सुमन कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे। मैच के सफल संचालन में रौशन,अंकित,बिट्टू,आयुष,शिवम, अमर ज्योति,निखिल इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago