अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज बाईसवां मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब A और जोगबनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
टॉस जोगबनी क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 25-25ओवर के इस मैच में इंडस स्पोर्टिंग क्लब A 23 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाई।इंडस स्पोर्टिंग क्लब A के बल्लेबाज राकेश ने 33, विनीत ने 26 और सुमित 14 रन बनाया। जोगबनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नासिर 3, अर्पित ने 3 और संजू ने 2 विकेट चटकाए।
जबाब में खेलने उतरी जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 23 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 104 रन ही बना सकी और 9 रन से हार का सामना करना परा। जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज कौनाईं 24, और किशन ने 17 रन बनाया। इंडस स्पोर्टिंग क्लब A के गेंदबाज राकेश ने 3, अंकीत और संगम ने 2–2 विकेट लिए।
मैच के अंपायर संतोष और उज्ज्वल थे स्कोरिंग का कार्य अमन राज ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल,अररिया ज़िला संघ के संयुक्त सचिव अनामी शंकर ,अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता, टूर्नामेंट कमेंटी के अध्यक्ष तनवीर आलम और ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…