पटना 9 मार्च: पटना के महिला क्रिकेटरों के लिए बड़ी खबर है कि जल्द ही पटना जिला महिला लीग शुरू किया जाएगा। पटना जिला क्रिकेट संघ इस बार सत्र 20-21 के लिए महिलाओं का लीग आयोजित करने जा रही है। इस बात की जानकारी देते हुए सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि अब पुरूषों के साथ साथ महिलाओं का लीग भी प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा।
पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने बताया कि महिला क्रिकेट लीग का फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च को निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी क्लबों के अध्यक्ष और सचिव से कहा कि फॉर्म जल्द से जल्द जमा करें।
उन्होंने कहा कि मैच के सफल संचालन के लिए जल्द ही संयोजकों के नामों की घोषणा की जायेगी। फॉर्म जमा होने के बाद कार्यक्रम घोषित किये जायेंगे। उन्होंने पटना जिला लीग के बारे में कहा कि तैयारियां अंतिम चरण पर है जल्द ही कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…